शनिवार, मार्च 7, 2026
होमभजनमुझे पल पल हर पल याद प्रभु की आती है

मुझे पल पल हर पल याद प्रभु की आती है

श्री राम भजन – मुझे पल पल हर पल याद प्रभु की आती है

प्रभु राम का मै हु दीवाना मेरी भक्ति को प्रभु ने जाना
मुझे पल पल हर पल याद प्रभु की आती है
प्रभु राम को माँ सीता की याद सताती है

कैसे मै जाऊं लंका प्रभु विनती मै करता हु
कैसी है वहा मेरी मैया मै फरियाद करता हु
मै सागर को पार करूँगा लंका का नाश करूँगा
मुझे कोई रोक ना पाए मै राम का नाम जपूंगा
मुझे पल पल हर पल याद प्रभु की आती है
प्रभु राम को माँ सीता की याद सताती है

प्रभु राम की आज्ञा पाकर मै गदगद हो जाऊ
ऐसा लगता मेरे मन को प्रभु के ध्यान में खो जाऊ
मैंने राम का देखा सपना कोई उनके सिवा ना अपना
मेरा मन कही ना लागे प्रभु भक्ति से किस्मत जागे
मुझे पल पल हर पल याद प्रभु की आती है
प्रभु राम को माँ सीता की याद सताती है

जय श्री राम

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular