शनिवार, मार्च 7, 2026
होमभजनमेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मन्दिर बन जाए

मेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मन्दिर बन जाए

साईबाबा भजन – मेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मन्दिर बन जाए

मेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मन्दिर बन जाए
जब खिड़की खोलूँ तो तेरा दर्शन हो जाए

जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे
मुझे रोज़ सवेरे साईनाथ तेरी सूरत दिखाई दे
जब भजन करे मिलकर रास कानों में घुलजाये
जब खिड़की खोलूँ तो…

आते जाते बाबा तुमको मै प्रणाम करूँ
जो मेरे लायक हो कुछ ऐसा काम करूँ
तेरी सेवा करने से मेरी किस्मत खुल जाए
जब खिड़की खोलूँ तो…

नज़दीक रहेंगे तो आना जाना होगा
हम भक्तो का बाबा मिलना जुलना होगा
सब साथ रहे बाबा, जल्दी वो दिन आये
जब खिड़की खोलूँ तो…

ॐ साई राम

[Also Read: Sai Vandana – Sai Reham Nazar Karna]

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular