शनिवार, मार्च 7, 2026
होमभजनसाईनाथ तेरे हज़ारों हाथ

साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ

साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ – Lyrics in Hindi

तू ही फकीर तू ही है राजा
तू ही है साईं तू ही है बाबा
साईनाथ, साईनाथ
साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ
जिस जिस ने तेरा नाम लिया
तू हो लिया उसके साथ

साईनाथ, साईनाथ
साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ

जिस जिस ने तेरा नाम लिया
जिस जिस ने तेरा नाम लिया
तू हो लिया उसके साथ

इत देखूं तो तू लागे कन्हैया
उत देखूं तो दुर्गा मैया
इत देखूं तो…
नानक की मुस्कान है मुख पर
शान-ए-मोहम्मद भी है मुख पर
शान-ए-मोहम्मद भी है मुख पर
साईनाथ, साईनाथ


साई नाथ तेरे हज़ारों हाथ
साई नाथ तेरे हज़ारों हाथ

राम नाम की है तू माला
गौतम वाला तुझ में उजाला
नीम तेरे की मीठी छाया
बदले हर चोले की काया
बदले हर चोले की काया
साईनाथ, साईनाथ


साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ
साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ

तेरा दर है दया का सागर
सब मजहब भरते हैं गागर
पावन पारस तेरी आग
तेरा पत्थर कण कण राग
तेरा पत्थर कण कण राग
साईनाथ, साईनाथ


साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ
साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ

तेरा मंदिर सब का मदीना
जो भी आये सीखे जीना
तू चाहे तो टल जाये घात
तू ही भोला तू ही नाथ
तू ही भोला तू ही नाथ
साईनाथ, साईनाथ


साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ
साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ

जिस जिस ने तेरा नाम लिया
जिस जिस ने तेरा नाम लिया
तू हो लिया उसके साथ
साईनाथ, साईनाथ


साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ
साईनाथ तेरे हज़ारों हाथ

[Also Read: Sai Vandana – Sai Reham Nazar Karna]

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular