शनिवार, मार्च 7, 2026
होमआरतीशीतला माता की आरती

शीतला माता की आरती

卐 शीतला माता की आरती 卐

जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

रतन सिंहासन शोभित,
श्वेत छत्र भाता ।
ऋद्धि सिद्धि चँवर ढुलावें,
जगमग छवि छाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

विष्णु सेवत ठाढ़े,
सेवें शिव धाता ।
वेद पुराण वरणत,
पार नहीं पाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

इन्द्र मृदङ्ग बजावत,
चन्द्र वीणा हाथा ।
सूरज ताल बजावै,
नारद मुनि गाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

घण्टा शङ्ख शहनाई,
बाजै मन भाता ।
करै भक्तजन आरती,
लखि लखि हर्षाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

ब्रह्म रूप वरदानी,
तुही तीन काल ज्ञाता ।
भक्तन को सुख देती,
मातु पिता भ्राता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

जो जन ध्यान लगावे,
प्रेम शक्ति पाता ।
सकल मनोरथ पावे,
भवनिधि तर जाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

रोगों से जो पीड़ित कोई,
शरण तेरी आता ।
कोढ़ी पावे निर्मल काया,
अन्ध नेत्र पाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

बांझ पुत्र को पावे,
दारिद्र कट जाता ।
ताको भजै जो नाहीं,
सिर धुनि पछताता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

शीतल करती जननी,
तू ही है जग त्राता ।
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन,
तू सब की घाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

दास विचित्र कर जोड़े,
सुन मेरी माता ।
भक्ति आपनी दीजै,
और न कुछ भाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता ।
।। ॐ जय शीतला माता ।।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular