शनिवार, मार्च 7, 2026
होमभजनजिसके ह्रदय में राम नाम बंद है - श्री राम भजन

जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है – श्री राम भजन

श्री राम भजन – जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है

जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है

लेकर सिर्फ राम नाम का सहारा
इस दुनिया को करके किनारा
राम जी की रजा में जो रजामंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है

जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है

बुरी संगत की रंगत से दूर रहे
निंदा चुगली कभी ना किसी की करे
जिसको सत्संग हर दम पसंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है

जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है

जय श्री राम

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular